प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को ग्राम गहरौली, थाना कोहंडौर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बोझी गांव में शटरिंग कार्य के दौरान कार्यस्थल के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कंधई पुलिस ने केस दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ढेलहा मोड़ के पास से मदन प्रजापति निवासी खुसा का पुरवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...