Pratapgarh Kunda News: चोरी की तीन बाइकों के साथ शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। महीनों से सक्रिय बाइकर्स गैंग को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। चोरी की तीन बाइकों संग शातिर के साथ दो बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय के निर्देशन में चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर मझिलगांव के पास पुलिस ने घेराबंदी करके शातिर ईशू सोनी निवासी शेखपुर आशिक को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई तीन बाइकें बरामद हुईं। बाइक चोरी में सहयोग करने वाले दो बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.