Pratapgarh Kunda News: चेहल्लुम के जुलूस में गूंजी या हुसैन की सदाएं
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। चेहल्लुम के जुलूस में युवाओं ने मातम किया। पूरे रास्ते जुलूस में या हुसैन की सदाएं गूंजती रही। नगर भ्रमण कर जुलूस देर शाम अपने ठिकाने पर पहुंचकर खत्म हुआ। नगर पंचायत कुंडा के चिकवन टोला मोहल्ले से चेहल्लुम का जुलूस शनिवार शाम निकला। चेहल्लुम में मातम करते हुए युवाओं की टोली के मातम के दौरान या हुसैन, हाय हुसैन की शदाएं गूंजती रही। चेहल्लुम का जुलूस चिकवन टोला से मेन चौराहा, सरयू नगर, भगवन तिराहा, पोस्ट आपिस, बस स्टेशन अस्पताल तिराहा, खैराती रोड होते हुए अपने स्थान पर जाकर खत्म हुआ। सुरक्षा के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.