Pratapgarh Kunda News: चेकिंग को रोका तो युवक ने कपड़े फाड़े, बाइक सीज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा। अंतू थाने के गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव रविवार को इलाके के शुकुलपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार रोकने पर पुलिस से अभद्रता करते हुए अपना कपड़ा फाड़ने लगा। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार देहात कोतवाली क्षेत्रके पूरे मुस्तफा खान पठान का पुरवा का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी बाइक सीज कर दी। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बताया कि बाइक सवार अभद्रता करने लगा और गाड़ी का कागज नहीं दिखा सका। इसलिए बाइक सीज कर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.