Pratapgarh Kunda News: चुनाव लड़ने पर दी जानलेवा धमकी, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नवाबगंज थानाक्षेत्र के मुरस्सापुर अहमदगंज गांव निवासी संगीता देवी पत्नी भारत लाल ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि 14 जुलाई की रात करीब दस बजे उसके मोबाइल फोन पर गांव के युवक ने फोन किया। उसके पति को गालियां देते हुए कहा कि यदि प्रधानी का चुनाव लड़ोगे तो जान से मार देंगे। सड़क पर दिखने पर ट्रक चढ़ाकर कुचलने की भी धमकी दी। इससे वह भयभीत है। पीड़ित संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मलखान सोनकर, अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.