Pratapgarh Kunda News: चार लोगों पर हत्या के प्रयास का केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। लीलापुर थाना क्षेत्र के गहिरी निवासी मुकेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 24 जुलाई की रात आठ बजे पत्नी जानवी देवी पानी भरने नल पर गई थी। नल पर पड़ोसी रीता से कहासुनी होने लगी। इस बीच गांव के ओमप्रकाश, अवधेश वर्मा, खुशबू, अनिल पहुंचे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित की पत्नी अचेत हो गई। आरोपियों ने गाली-गलौच के साथ जानलेवा धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.