Pratapgarh Kunda News: चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के हरनाहर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका ईंट का व्यवसाय है। ईंट की पथाई को लेकर गाजीपुर जिले के दिलदार नगर निवासी सादाब खान, वाराणसी के रामनगर निवासी सत्यानंद राय व लीलापुर के दीनापट्टी निवासी नसीम ने नौ लाख रुपये ले लिया। लेकिन काफी दिन तक ईंट की पथाई के लिए आनाकानी करते रहे। पीड़ित ने जब आरोपियों से रुपये वापस करने की बात कही तब आरोपियों ने गाली गलौच के साथ जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सादाब खान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.