Pratapgarh Kunda News: चार लोगों को जहरीले जंतु ने काटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के डंडौली गांव निवासी राम सजीवन की 82 वर्षीय पत्नी कृष्णापति सोमवार सुबह खेत जा रही थी। रास्ते में बैठे जहरीले जंतु ने काट लिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी 50 वर्षीय राम विशाल पटेल रविवार रात करीब नौ बजे बाहर निकला तो उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। महरुपुर गांव निवासी भूपेन्द्र की आठ वर्षीय मासूम बेटी पायल रविवार रात करीब नौ बजे घर में खेल रही थी, तभी किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार निवासी त्रियुगी नारायण के 17 वर्षीय बेटे पवन पांडेय को रविवार रात करीब आठ बजे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.