Pratapgarh Kunda News: चारपाई से उतरते ही महिला को सांप ने डसा, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चारपाई से उतरकर सुबह मच्छरदानी निकाल रही महिला को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। रानीगंज थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी सरयू प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी निर्मलादेवी रात को घर में चारपाई पर सो रही थी। उसने चारपाई में मच्छरदानी लगाया था। सुबह सोकर उठने के बाद वह मच्छरदानी निकालने लगी। तभी चारपाई के नीचे बैठे सांप ने उसे डस लिया। चिल्लाने पर परिजन ट्रामा सेंटर ले आए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। परिजन इसके बाद भी उसे झाड़फूंक के लिए ले जाने की बात करने लगे। हालांकि उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.