प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: विषैला सांप चारपाई पर चढ़कर मां के बगल सो रहे मासूम के हाथ में डस लिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसकी सांसे थम गईं। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र तीबीपुर गांव निवासी तीन साल का कार्तिक पाल पुत्र दिनेश कुमार पाल अपनी मां के बगल शुक्रवार रात चारपाई पर सो रहा था। रात में झाड़ियों से निकल कर घर में पहुंचे कोबरा सांप ने मां के बगल सो रहे मासूम के दाहिने हाथ की कलाई पर डस लिया। मासूम के चिल्लाने पर परिजनों की नींद टूटी तो देखा कार्तिक के हाथ से खून बह रहा था। आनन-फानन में परिजन मासूम को मेडिकल अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में कार्तिक की सांसे थम गई। कार्तिक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दिनेश पाल के दो बेटी, दो बेटा थे। जिसमें मृतक दूसरे नंबर का बेटा है। ग्रामीणों ...