Pratapgarh Kunda News: चलती बस से उतरते समय गिरकर युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा से रोडवेज बस से कोहंडौर आ रहे देल्हूपुर के एक युवक की रविवार रात उतरते समय गिरकर मौत हो गई। मृतक के भाई ने चालक-परिचालक पर चलती से बस से उतारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देल्हूपर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा पहाड़पुर निवासी 35 वर्षीय इरफान रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रयागराज से आ रही बस में कोहंडौर आने के लिए सवार हुआ। यहां बाजार से आगे चलती बस से उतरने के दौरान वह गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी कोहंडौर ले आई। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई गुफरान ने चालक-परिचालक पर चलती बस से उतारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.