Pratapgarh Kunda News: चमरौधा नदी का पुल डूबा, कई गांव का संपर्क टूटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: बाबू का पुरवा में चमरौधा नदी पर जलालपुर की जाने के लिए बना पुल बारिश के चलते डूब गया। इससे कई गांव के लोगों का आपस में संपर्क टूट गया है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए करीब आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। बाबू का पुरवा में जिला पंचायत ने दस वर्ष पूर्व लोगों की सहूलियत के लिए कम बजट में छोटा पुल बनवाया था। इससे आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सहूलियत मिली थी। हालांकि बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने से यह पुल डूबने लगा गांव के लोग दूसरे पुल की मांग करने लगे। अब एक बार फिर पुल डूबने से जलालपुर ग्राम पंचायत दो हिस्से में बंट गई है। उमरी, पाराहमीदपुर, दांदूपुर दौलत, चतुरपुर, डंडवा, पठखौली सहित दर्जन भर गांव के लोगों को खेती, स्कूल, अस्पताल, थाना, ब्लाक व अन्य सरकारी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.