प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। अधिवक्ता की मौत के विरोद में तालाबंदी, विरोध प्रदर्शन और शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूरे दिन अधिवक्ता, तालाबंदी, नारेबजी, विरोध प्रदर्शन, बैठक कर कार्रवाई होने तक संघर्ष की रणनीति तय करते रहे। जिससे पूरे दिन वादकारियों का कार्य प्रभावित रहा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के दर्जियाना बरई गांव निवासी अधिवक्ता आशिक अली और उसके परिजनों पर 27 अक्तूबर की सुबह जमीन के विवाद में विपक्षियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई तो नाराज अधिवक्ताओं ने मृतक के घर से लेकर तहसील तक हंगामा किया था। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सिविल बार ने जताया विरोध, एसडीएम को ज्ञापन मृतक के परिजनों संग लोगों ने ...