प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के रामापुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे एक हिरण घायल होकर तड़प रहा था। रास्ते से गुजर रहे पीआरबी के सिपाही ने उसे देखा तो सूचना वन विभाग के उप निरीक्षक महफूज अहमद को दिया। वन विभाग की टीम पहुंची और घायल हिरण को उपचार के लिए अपने साथ गाजी के बाग पौधशाला ले गई। पशु चिकित्सक डॉ. रामकुमार यादव व उनके सहयोगी फार्मासिस्ट भानु प्रताप यादव ने हिरण का उपचार किया। वन विभाग के उप निरीक्षक ने बताया कि घायल हिरण का उपचार डॉक्टर की निगरानी में हो रहा है, जल्द ही वह स्वस्थ हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...