Pratapgarh Kunda News: घर से लाखों रुपये का सामान समेटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात चोरों ने सुरवां मिश्रपुर गांव के अगंदा का पूरा निवासी गुलाबचंद यादव के घर को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।बताया जाता है कि गुलाबचंद यादव का परिवार गुजरात के सूरत में रहता है। घर पर किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फोन के माध्यम से गुलाबचंद यादव को दी। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पीड़ित पक्ष को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। बाद में पीड़ित के रिश्तेदार ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.