Pratapgarh Kunda News: घर से लाखों के जेवर उठा ले गए चोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के अठैसा (सलेम भदारी) निवासी कमलेश यादव के घर में बुधवार रात चोर घुसे। चोरों ने घर में रखे जेवर समेटा और जाने लगे। आहट होने पर कमलेश की नींद खुली और शोर मचाने का प्रयास किया। लेकिन नकाबपोश चोरों में उसके तमंचा सटा दिया। इसके बाद चोर जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि चोरों के जाने के बाद घर के अंदर जाकर देखा तो जेवर नहीं थे। मामले को लेकर पीड़ित के भाई राममिलन यादव ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जेवरात व नकदी समेत लाखों की चोरी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.