Pratapgarh Kunda News: घर से बुलाकर महिला को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां। नवाबगंज थानाक्षेत्र के लवाना गांव निवासी मोहिनी पुत्री नन्हूलाल ने पुलिस को तहरीर दी कि 31 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह अपने घर में सो रही थी। तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे बुलाया। जैसे ही वह घर से बाहर निकली, गालियां देते हुए डंडे से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता मोहिनी की तहरीर पर पुलिस ने अनीता, मोहन गजाइन, रेखा, रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.