Pratapgarh Kunda News: घर से निकला किशोर लापता, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़। बैजलपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु मिश्र उर्फ कुनाल मिश्र 13 अगस्त को शाम करीब छह बजे घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। किशोर का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने 19 अगस्त को आसपुर देवसरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.