प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जेठवारा थानाक्षेत्र के कानूपुर नगरिया निवासी अंकित ओझा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात चोर उसके घर में घुस आए। जिस कमरे में घरवाले सो रहे थे उसे बाहर से बंद कर दिया। आलमारी तोड़कर चोर सोने-चांदी के लाखों के जेवर और 60 हजार रुपये नकद समेट लिए। रात करीब 2:10 बजे चोर लॉकर तोड़ने लगे तो घरवालों की नींद खुल गई। दरवाजा बाहर से बंद पाकर शोर मचाया तो चोर सामान लेकर भाग गए। उक्त तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: नकदी जेवरात समेत लाखों का सामान समेटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...