प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रात में छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला काट दिया। कमरों में रखे आलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर नकदी, लाखों के जेवर पार कर दिया। सुबह होने पर घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सभी अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुसिल ने घटना की छानबीन शुरू की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओरी का पुरवा (रेहुआ लालगंज) निवासी प्रेमचन्द्र सिंह के घर बुधवार रात चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए। घर के अंदर कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद आलमारी और बक्सों से 10 हजार नकदी के साथ लाखों के जेवर पार कर दिए। नकदी और जेवर समेट कर चोर पीछे की तरफ से निकल गए। सुबह होने पर घर के लोगों को जानकारी हुई तो अवाक रह गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में छानबीन...