Pratapgarh Kunda News: घर से नकदी, जेवर उठा ले गए चोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के उंचवा (मुल्तानीपुर) निवासी संगीता देवी पत्नी वीरेन्द्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह जागने पर घर के लोगों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला था और अंदर सामान बिखरा था। आलमारी, बक्से खुले और करीब 10 हजार रुपये नकद, लाखों के जेवर गायब थे। पीड़िता ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को पकड़ लिया था, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। सूचना पाकर यूपी 112 पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस बारे में लीलापुर एसओ राधेश्याम का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़िता के बेटे ने घटना को गलत बताया है। हालांकि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.