Pratapgarh Kunda News: घर से जेवर लेकर किशोरी लापता, अपहरण का केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास स्थित एक गांव की 16 वर्षीय के घर पड़ोस गांव गोपालपुर कटका मानापुर के युवक का आना जाना था। आरोप है कि युवक के किशोरी से प्रेम संबंध हो गए। वह 25 जुलाई को किशोरी को अपने साथ भगा ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखे लाखों के जेवर और 10 हजार रुपये नकद भी ले गई है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.