प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: संकरी गली में स्थित आवासीय मकान में आग लगने से हड़कम्प गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दो गैस सिलेंडर इतना गर्म हो चुके थे कि वे कभी भी फट सकते थे। लेकिन फटने से पहले टीम ने उन्हें बाहर निकालकर ठंडा कर दिया। नगर कोतवाली के बलीपुर मोहल्ले में पंचमुखी मंदिर के पास से भीतर जाने वाली संकरी गली में स्थित मकान में वीरेन्द्रनाथ के दो बेटे तरुण कुमार और अरुण कुमार रहते हैं। तरुण कुमार वाले हिस्से में शनिवार शाम करीब 3 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन गली इतनी संकरी थी कि दमकल की छोटी या बड़ी कोई गाड़ी नहीं जा पाई। तब फायर ब्रिगेड की टीम ने लम्बी पाइप बिछाई। लेकिन तब तक मकान के भीतर इतना धुंआ भर गया था कि कोई घुसने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। तब फा...