प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: छत पर चढ़कर घर में घुसकर बदमाश ताले, आलमारी तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवर समेट ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बालीपुर गांव निवासी संतोष मिश्र और उनका बेटा मुंबई में रहते हैं। गुरुवार रात उनकी पत्नी राधादेवी घर में अकेली थी। बहू भी मायके चली गई थी। आरोप है कि आधीरात के बाद अज्ञात बदमाश छत की ओर से घर में घुसे और आलमारी तोड़कर छह हजार रुपये, करीब आठ लाख के जेवर समेट ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। इलाके में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने की चर्चा रही। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। महिला को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...