प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां। हथिगवां थानाक्षेत्र के पूरे बक्शी परसीपुर गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार जुलाई की रात करीब 11:45 बजे गांव का युवक चोरी करने की नीयत से उसके घर में छत के रास्ते घुस आया। अचानक उसकी आंख खुली और शोर मचाया तो वह भाग निकला। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर लौट गई। पीड़िता ने मामले में नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...