Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर मोबाइल ले जाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला गांव निवासी रोशनी पुत्री भोलानाथ वर्मा ने पड़ोस के एक युवक पर घर में घुसकर मोबाइल लेकर भागने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार शाम करीब तीन बजे कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, गुरुवार रात पड़ोस का युवक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि बिस्तर पर रखा मोबाइल उठाकर वह भागने लगा। यह देखकर रोशनी उसके पीछे दौड़ी और युवक के घर तक पहुंच गई। वहां उसके परिजनों से मोबाइल वापस करने की बात कही गई, लेकिन बाद में मोबाइल देने से इनकार कर दिया गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.