प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया। इसमें बताया कि जमीन की रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग 29 अप्रैल को लाठी लेकर उसके दरवाजे पर आ गए। गालियां देते हुए मारने को दौड़े तो वह जान बचाने को घर के भीतर भागी। आरोपी घर में घुस गए और उसे मारापीटा। बीच बचाव करने दौड़ी एक महिला को भी पीटा और अभद्रता की। घर में रखी कुर्सी आदि तोड़ दिया, जिससे उसका काफी नुकसान हुआ। पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राकेश कुमार, राहुल, रोहित, मोहित, रोहन, सीता देवी, राहुल की पत्नी को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...