Pratapgarh Kunda News: घर में घुसकर महिला को पीटने में तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के खेमीपुर गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोग 14 जुलाई की सुबह उसके दरवाजे पहुंचे और गालियां देने लगे। उसके घर में घुसकर उसको मारा पीटा। जब वह किसी तरह छुड़ाकर भागी तो वह लोग बाल पकड़कर घसीटने लगे और उसके साथ अभद्रता की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.