प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के बाबागंज स्थित केसरवानी गली में रहने वाले 62 वर्षीय मूलचंद राना सोमवार शाम घर के भीतर बिजली संबंधी काम कर रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन आनन फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...