प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: मानधाता बाजार निवासी श्यामलाल का इकलौता बेटा 26 वर्षीय अजय सरोज राखी पर मायके गई अपनी पत्नी ऊषा सरोज को उसके मायके रानीगंज के संडिला से शुक्रवार को ले आने जा रहा था। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रानीगंज के राजापुर खरहर पेट्रोलपंप के पास बोलेरो की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार दोपहर शव घर पहुंचा तो बाजार के लोग संवेदना जताने उमड़ पड़े। तीन बहनों के इकलौते भाई की राखी के दिन हादसे में मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। बहनों के साथ मां की भी रो रोकर हालत बिगड़ गई। बाद में अंतिम संस्कार के लिए लोग शव लेकर प्रयागराज चले गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पत्नी को ले आने ससुराल जा रहे युवक बोलेरो की टक्कर से मौत यह भी पढ़ें- Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक...