प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में शनिवार रात तेज हवा और बारिश के दौरान एक घर पर पेड़ गिर गया। इससे परिवार के दो सदस्यों के साथ छप्पर में बंधी दो गाय भी दब गईं। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नादी गांव की है। उक्त गांव निवासी रामसहाय गुप्ता के घर के पास सिरसा का विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। इससे घर में मौजूद रामआसरे की पत्नी ननका देवी और संतोष कुमार उसके नीचे दब गए। घर के बगल स्थित छप्पर भी गिर गया और उसमें बंधी दो गाय भी दब गईं। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइल ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियां और मलबा हटाकर पहले दोनों लोगों के साथ गायों को सुरक्षित बाहर निकाला। ननका देवी और संतोष कुमार को मामूली चोटे...