Pratapgarh Kunda News: घर पर गिरा पीपल का पेड़, युवती और महिला घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। पीपल का भारी भरकम पेड़ मकान पर गिर गया। पेड़ के साथ बिजली का पोल गिरने से महिला गंभीर घायल हो गई। जबकि ननिहाल आई युवती भी घायल हो गई। परिजन घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पलरा बरई गांव में रविवार सुबह मोहल्ले में रहा भारी भरकम पीपल का पेड़ हवा झोंके से गिर गया। बताते हैं कि पेड़ के साथ ही बिजली का पोल भी गिर गया जिससे दैनिक कार्य कर रही पंकज कुमार गौतम की 35 वर्षीय पत्नी पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। रामफल के घर आई उसकी 18 वर्षीय भांजी पूजा कुमारी पुत्री राम चन्द्र निवासी पनाहनगर बरई भी घायल हो गई। पेड़ गिरने से उसका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरते ही पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.