Pratapgarh Kunda News: घर-घर वितरित किया श्रीराम कथा का निमंत्रण पत्र
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बेंती में आयोजित बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की चार दिवसीय श्रीराम कथा का निमंत्रण बांटने को मंगलवार को चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी टीम के साथ निकले। मंगलवार को चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ नगर के रजनपुर, गांधी नगर, फरेदूपुर समेत विभिन्न मोहल्ले में घर-घर जाकर सभी को सपरिवार श्रीराम कथा के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर भुवन त्रिपाठी, सभासद ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, सुरेश नारायण पांडेय, राजेश शुक्ला, शशि द्विवेदी, राकेश यादव प्रधान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.