Pratapgarh Kunda News: घर के सामने बैठे दंपती पर चाकू से हमला, लहूलुहान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बंशीपट्टी गांव में रविवार रात घर के बाहर बैठे दंपती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी पट्टी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बंशीपट्टी गांव निवासी 70 वर्षीय लालजी मिश्र रविवार रात करीब 8:30 बजे 62 वर्षीय पत्नी ममता मिश्र के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दोनों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग निकला। परिजन दोनों को सीएचसी पट्टी ले आए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन हमलावर का सुराग नहीं लगा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.