Pratapgarh Kunda News: घर के सामने कार खड़ी करने पर मारपीट और फायरिंग, तीन को लगी गोली
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। निकाह के बाद बेटी की विदाई हो गई तो पड़ोसी घर के सामने खड़ी कर को लेकर विरोध करने लगा। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट और फायरिंग में निकाह वाले घर के तीन लोग गोली का लगने से घायल हो गए। जबकि पथराव में चार अन्य लोगों को चोटें आई। गंभीर रूप से घायल एक को प्रयागराज रेफर किया गया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली का निवासी 50 वर्षीय मुअस्सिर की बेटी के निकाह के लिए रविवार को बारात आई थी। निकाह के बाद बेटी की विदाई हो गई तो रिश्तेदार जाने लगे। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने पड़ोसी सगीर के घर के सामने अपनी कार खड़ी कर दी थी। सगीर ने उसे हटाने के लिए कहा तो दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। बात बढ़ी और आरोप है कि तभी सगीर बंदूक निकालकर फायरिंग करने लगा। इससे मुअस्सिर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.