प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ कोट में रविवार देर शाम घर के बाहर बैठे महिला को नकाबपोश तीन बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक छानबीन करती रही। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ कोट में राजा अमर प्रताप सिंह की 55 वर्षीय बेटी चंदा सिंह उर्फ बेबी अकेले रहती हैं। रविवार रात करीब आठ बजे वह घर के बाहर अकेली बैठी थी। आरोप है कि तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे उन्हें घर के अंदर ले गए। कपड़े से उनका हाथ-पैर बांधकर अलमारी बक्से का ताला तोड़कर सामान समेट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चंदा ने बाहर निकलकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़िता चंदा सिंह ने बताया कि बदमाश जेवर और रुपये ले गए ...