Pratapgarh Kunda News: घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कुंडा नगर पंचायत के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी समर बहादुर सिंह के बेटे बब्बन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ अक्तूबर की रात करीब दो बजे वह अपनी स्कॉर्पियो घर के सामने खड़ी कर घर के भीतर चला गया। सुबह स्कॉर्पियो गायब थी। बब्बन सिंह ने बदलावन का पुरवा गांव निवासी एक युवक पर स्कॉर्पियो गायब कराने की आशंका जताते हुए बताया कि युवक स्कॉर्पियो गायब कराने की धमकी दे चुका है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। लेकिन रात की फुटेज होने की वजह से यह नहीं दिखा की गाड़ी कौन चला रहा था। पीड़ित की उक्त तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.