Pratapgarh Kunda News: घर के पास निकले अजगर को वन कर्मियों ने पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर गांव में गुरुवार रात विद्यानन्द पांडेय के घर के पास विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस के साथ वनकर्मियों ने विशालकाय अजगर को रात में ही पकड़ने के बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। अजगर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.