प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। सांई धाम मंदिर रामपुर कसिहा (राहाटीकर) में दो जुलाई से आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में कथा व्यास शंभूनाथ योगी ने राजा अंग, उनकी पत्नी सुनीता और पुत्र वेद के प्रसंग का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहाकि बच्चों के संस्कार उनके वातावरण और संगति से निर्मित होते हैं। इसलिए परिवारों को घर का वातावरण धार्मिक, संस्कारित और सकारात्मक रखना चाहिए। कथा की अध्यक्षता स्वामी निर्माण करण दास (उदासीन, हिमाचल प्रदेश) और आयोजन सांई धाम मंदिर के संचालक संजय ने की। इस दौरान गंगा पाल सिंह तोमर, डॉ.अशोक सिंह प्रधान (रायबरेली), जगदीश नारायण मिश्र, जय सिंह राहाटीकर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...