प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा,संवाददाता। बंदरों ने बिजली का तार तोड़ दिया। जिसे जोड़ते समय वृद्ध करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी राम गुलाम विश्वकर्मा के 60 वर्षीय बेटे वीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा के घर का बिजली का तार रविवार को बंदरों ने तोड़ दिया। शाम होने पर जब घर में लाइट नहीं जली तो अंधेरा होने से वीरेन्द्र खुद ही तार जोड़ने लगा। इसी बीच करीब आठ बजे वह तार सही करने के दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। उसकी हालत बिगड़ते देख भतीजा विवेक कुमार उसे सीएचसी कुंडा ले गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उस...