Pratapgarh Kunda News: ग्रिल काटकर लाखों का सामान उठा ले गए चोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। रोशनदान का ग्रिल काटकर घर में रखे नकदी गहने समेत लाखों के समान चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। फतनपुर थाना क्षेत्र के नौडेरा निवासी अधिवक्ता विनीत कुमार मिश्र रविवार रात अपनी पत्नी और पुत्री के साथ बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और बरामदे से आंगन की ओर जाने वाले दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया, जिससे परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके। सुबह नींद खुलने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजन सामने स्थित रिश्तेदार के घर से सीढ़ी लाकर छत के रास्ते घर के भीतर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरों में सामान बिखरा था और आलमारी सहित अन्य स्थानों से नकदी, आभूषण और कीमती सामान गायब थे। इसके बाद घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.