Pratapgarh Kunda News: ग्राम प्रधान को धमकाया, शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। इलाके के भैयापुर दर्रा ग्राम प्रधान संतोष कुमार गुप्ता को समसपुर निवासी कुछ लोगों ने सोमवार को घर आकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन सरकारी कार्य में बाधा डालते रहते हैं। उधर, दूसरे पक्ष से सुजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि प्रधान ने ग्राम सभा विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। इसका खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया था। इसी मामले को लेकर प्रधान ने अपने घर बुलाकर गाली देते हुए हाथ पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.