Pratapgarh Kunda News: ग्रामीणों के हमले में सिपाहियों का सिर फटा, प्रधान समेत आठ पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। आधीरात हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन के दौरान ग्रामीणों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। डंडे और कुल्हाड़ी के हमले से सिपाहियों का सिर फट गया। दोनों सिपाहियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर भारी फोर्स पहुंची तो ज्यादातर लोग घर से फरार हो गए थे। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैसना गांव निवासी सलमान पुत्र जुमई हिस्ट्रीशीटर है। उसके सत्यापन के लिए रात साढ़े 12 बजे दो सिपाही अनंत कुमार मिश्र, श्रवण कुमार गुप्ता घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाया। घर के बाहर सिपाही सलमान की फोटो खींच रहे थे, तभी वह शोर मचाने लगा। इसके बाद उसके घर की महिलाएं और आसपास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.