Pratapgarh Kunda News: गौरा रेलवे फाटक पर बदले स्लीपर, आवागमन रहा बाधित
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: लखनऊ-वाराणसी रेलवे मार्ग पर गौरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को रेलवे फाटक के पास मेन लाइन के पुराने स्लीपर बदला गया। फाटक बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। पीडब्ल्यूआई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार की रात नौ बजे से कार्य शुरू हुआ, शुक्रवार को दिन में भी कार्य किया गया। धीमी गति से ट्रेन का आवागमन जारी रहा। उधर से गुजरने वाले लोग रास्ता बदलकर अपने गंतव्य को गए। रेल अधिकारियों की ओर से पूर्व में कोई सूचना नहीं देने के कारण लोगों में नाराजगी रही। लोग अपने वाहन लेकर रेलवे फाटक तक पहुंचते और फिर वहां से लौटकर दूसरे रास्ते से जाते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.