प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: विकासखंड गौरा में स्वगणना के लिए ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और पंचायत सहायक समेत अन्य कर्मचारी शामिल हुए। 29 अक्तूबर को पटहटियाकलां, सांड़ व सुल्तानपुर के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी ने कर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि स्वगणना करने के बाद वे लोगों को भी लिंक भेजकर स्वगणना के प्रेरित करें। 30 अक्तूबर को कौलापुर नंदपट्टी, नरी व रामापुर तथा 31 अक्तूबर को नरायनपुरकला व नौडेरा न्याय पंचायत के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जनगणना प्रशिक्षण में प्रगणकों को प्रश्नों से लेकर ऐप पर एंट्री तक की दी ज...