Pratapgarh Kunda News: गोंड़े के पास हादसे में युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंड़े गांव के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चिलबिला चौकी पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। यहां से शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज रोहित सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। टक्कर मारने वाले वाहन को चिह्नित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.