Pratapgarh Kunda News: गैस सिलेंडर हादसे में झुलसे कारीगर की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: गैस सिलेंडर में रिसाव से हुए हादसे में घायल कारीगर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि हादसे में एक महिला की उसी समय मौत हो गई थी। बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव में 12 अक्तूबर की शाम श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण दरवाजे गिरने से कथा आयोजक संतोष पाण्डेय की पत्नी गिरिजा देवी की मौत हो गई थी। जबकि आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए थे, जिनका इलाज स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में चल रहा था। गुरुवार को गंभीर घायल कारीगर 32 वर्षीय सर्वेश पाण्डेय पुत्र गोपीशरण पाण्डेय निवासी तिवारीमहमदपुर की मौत इलाज के दौरान हो गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.