प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। भागवत कथा के दौरान शाम को आरती से पहले घर में गैस सिलेंडर की पाइप में लीक होने से आग लग गई। इसमें कथा सुन रही ग्राम प्रधान की देवरानी की झुलसकर मौत हो गई। आग बुझाने में तीन लोग झुलस गए। उन्हें सीएचसी बाघराय से प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना से देर तक मौके पर अफरातफरी मची रही।बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव में ग्राम प्रधान शीला शशि पांडेय सपरिवार भागवतकथा सुन रही हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे आरती होने के पहले घर के अंदर गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने के कारण पूरे कमरे मे गैस भर गई थी। आरती से पहले ग्राम प्रधान की देवरानी संतोष कुमार की 51 वर्षीय पत्नी गिरजादेवी कमरे में गई, तभी वहां आग लग गई। वह आग की चपेट में आकर जलने लगीं। इससे अफरातफरी मच गई। आग बुझाने मे...