प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर महेशगंज निवासी गैंगस्टर के आरोपी सतीश पटेल को पुलिस ने मंगलवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। लीलापुर एसओ अमला सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...