प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। गुरु हमारे पूज्य है, गुरुजनों को सम्मान करने से हमें शांति और सुकून मिलता है। गुरुजनों की सेवा करना पुनीत कार्य है। भगवा ध्वज हमारा सनातनी गुरु है, जिससे हम भगवा को प्रणाम करते हैं। यह बातें पुराना जिल्ला में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कैप्टन नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। इलाके से आए लोगों ने गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस मौके पर छोटेलाल शुक्ल, शैलेन्द्र मिश्र, डॉ. संतोष मिश्र, राम पूजन सिंह, आदर्श सिंह, अर्पणा सिंह, बृजकिशोर शुक्ल, अंश सिंह, सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...